Shree Marutinandan Tubes IPO : कई तरह के ट्यूब्स सेक्टर में काम करने वाली कंपनी श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स लिमिटेड, BSE Emerge पर अपना SME IPO लॉन्च कर चुकी है। आईपीओ में इन्वेस्ट कर मुनाफा कमाने वाले निवेशकों के लिए ये एक अच्छा अवसर माना जा सकता है। यह आईपीओ 14.30 करोड़ रुपये के टोटल इश्यू साइज़ के साथ 10 लाख शेयरों का ताजा इश्यू है। आईपीओ की ओपेनिंग-क्लोज़िग डेट, लिस्टिंग डेट, इश्यू प्राइस, सब्सक्रिप्शन, कंपनी ओवरव्यू आदि के बारे में जानें यहाँ पर..
आज ही फ्री डीमैट अकाउंट कैसे खोलें और आने वाले IPO में पैसा इन्वेस्ट कैसे करें ?
श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स लिमिटेड का आईपीओ 12 जनवरी से 16 जनवरी 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए जारी रहा। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य (face value) 10 रुपये है। आप इसमें 1000 शेयरों का कम से कम एक लॉट या इसके मल्टीपल्स को 143 रुपये के प्राइस बैंड पर खरीदकर आवेदन कर सकते हैं।
Shree Marutinandan Tubes limited IPO Overview
IPO Issue Open Date | Friday, January 12, 2024 |
IPO Issue Close Date | Tuesday, January 16, 2024 |
Cut-off time for UPI mandate confirmation | 5 PM on 16 January, 2024 |
Basis of Allotment | Wednesday, January 17, 2024 |
Initiation of Refunds | Thursday, January 18, 2024 |
Credit of Shares to Demat | Thursday, January 18, 2024 |
Listing Date | Friday, January 19, 2024 |
Listing At | BSE SME |
* Shree Marutinandan Tubes IPO बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा, जिसकी सूचीबद्ध तिथि (listing date) शुक्रवार, 19 जनवरी, 2024 को तय की गई ।
Shree Marutinandan Tubes SME IPO Details
IPO Date | 12 January, 2024 to 16 January, 2024 |
Shree Marutinandan Tubes IPO Status | – Listed – |
IPO Issue Price | ₹143.00 Per Share |
Face Value | 10 Rs. per share |
Lot Size | 1000 shares |
Total Issue Size | 10,00,000 shares (aggregating up to ₹14.30 Cr) |
Fresh Issue | 10,00,000 shares (aggregating up to ₹14.30 Cr) |
Shree Marutinandan Tubes IPO Prospectus | – DRHP – RHP |
*आईपीओ का मूल्य दायरा (Price band) 143 रु. प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स लिमिटेड आईपीओ का लॉट साइज़
IPO के 143 रु. प्राइस बैंड के लिए मिनिमम लॉट साइज़ 1000 शेयर्स है यानि इन्वेस्टर्स न्यूनतम एक हजार शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। इसमें खुदरा (Retail) निवेशकों के लिए जरूरी निवेश की न्यूनतम राशि 1,43,000 रु. है। इसके अलावा HNI के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (2,000 शेयर) है, जिसकी राशि 2,86,000 रु. है।
Shree Marutinandan Tubes IPO lot Size Overview
Type of Subscriber | Lot | Share | Max. Amount |
---|---|---|---|
Retail (Min) | 1 | 1000 | ₹1,43,000 |
Retail (Max) | 1 | 1000 | ₹1,43,000 |
HNI (Min) | 2 | 4000 | ₹2,86,000 |
Shree Marutinandan Tubes IPO Reservation
श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स आईपीओ 10,00,000 शेयरों की पेशकश करता है। जिसमें NII को 475,000 (47.50%), RII को 475,000 (47.50%) शेयर मिलेंगे।
Shree Marutinandan Tubes IPO GMP क्या है ?
शेयर बाजार जानकारों के अनुसार, 143 रु. प्रति शेयर के आईपीओ प्राइस पर, Shree Marutinandan Tubes IPO की GMP ₹17 दर्ज की गई। (last updated on Jan 19th 2024 09:00 AM) है, जिसकी इस्टिमेटेड लिस्टिंग प्राइस 160 रु. (कैप वैल्यू + आज का जीएमपी) थी। 0 रु. की न्यूनतम GMP के साथ इस IPO का अधिकतम GMP 32 रु. है। शेयर मार्केट की नई खबरों और नए IPOs की इस्टिमेटेड लिस्टिंग प्राइस के दैनिक मूल्य रुझानों (daily price trend) को जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।
Current GMP | Expected Listing Price | Expected Profit/loss |
---|---|---|
17 रु. | ₹160 | 11.89% |
GMP के बारे में विस्तार से जानने के लिए– यहाँ क्लिक करें
**यहाँ दिखाई गई जीएमपी कीमतें केवल ग्रे मार्केट से संबंधित समाचार के उद्देश्य से हैं। हम ग्रे मार्केट में व्यापार करने को प्रमोट नहीं करते और ना ही इस मार्केट में या दरों के अधीन व्यापार/ सौदा करते हैं।
Shree Marutinandan Tubes IPO Listing Price
19 जनवरी 2024 के दिन, श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स आईपीओ (544083) का इश्यू प्राइस ₹143.00 था, जिसे ₹200.00 की कीमत पर लिस्ट किया गया, जो आवंटन मूल्य (allotment price) से 39.86% अधिक था।
listing date | 19-01-2024 |
listing price | 200 रु. |
श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स लिमिटेड के बारे में संक्षेप जानकारी
साल 2013 में स्थापित, श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स लिमिटेड 15 NB से 1000 NB तक के विभिन्न विशिष्टताओं और आकारों में कृषि, तेल, सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, आवास, सिंचाई, इंजीनियरिंग आदि जैसे क्षेत्रों के लिए गैल्वनाइज्ड ट्यूब, इलेक्ट्रिकल रेजिस्टेंस वेल्डेड माइल्ड स्टील ट्यूब (ERW MS), ब्लैक ट्यूब और सोलर स्ट्रक्चरल ट्यूब्स का कारोबार करती है। यह कंपनी उपकरणों का स्वयं निर्माण नहीं करती है, बल्कि ग्राहक की विशिष्टताओं के अनुसार उत्पादों का निर्माण करने के लिए एक अनुबंध निर्माण कंपनी, श्री कामधेनु मशीनरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम करती है। कंपनी के उत्पाद श्रृंखला में आलू हार्वेस्टर, हॉपर, मूंगफली डिस्टोनर, ग्रेडिंग मशीन, ट्यूब वाइन्डर और रोटावेटर भी शामिल हैं।
श्री मारुतिनंदन ट्यूब्स लिमिटेड के वित्तीय मामलों में बात करें तो कुछ आंकड़ों के अनुसार, इसके राजस्व में वित्त वर्ष- 31 मार्च 2022 से 31 मार्च 2023 के बीच 0.09% की वृद्धि देखी गई और कर के बाद लाभ (PAT) में 3257.07% की वृद्धि दर्ज की गई थी।
Shree Marutinandan Tubes Limited Share Holding Pattern
श्री विक्रम शिवरतन शर्मा, श्री भरत शिवरतन शर्मा और श्रीमती कुसुमलता शिवरतन शर्मा कंपनी के प्रमोटर्स हैं।
Share Holding Pre Issue | 82.00% |
Share Holding Post Issue | 58.30% |
also read-
- आगामी आईपीओ सूची 2024 (Upcoming IPO List)
- What is short selling in stock market in Hindi
- 10 रु. से कम वाले शेयर कौन कौन से हैं ?
अस्वीकरण (Disclaimer) : इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं, लेखक द्वारा किसी भी परिस्थिति में निवेश निर्णय के लिए सलाह नहीं दी जाती। यहाँ प्रकाशित जानकारी के आधार पर कोई भी वास्तविक निवेश निर्णय लेने से पहले पाठकों को एक योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेना चाहिए। इक्विटी बाज़ार में कोई भी निवेश अप्रत्याशित बाज़ार-संबंधित जोखिमों के अधीन है।