शेयर बाज़ार में आया भयंकर उछाल, निवेशकों को हुआ ₹2.11 लाख करोड़ का फायदा

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Share Market Today Update: भारतीय शेयर बाजार आज यानि बुधवार 29 नवंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। बैंकिंग, आईटी और ऑटो शेयरों में जबरजस्त उछाल के चलते सेंसेक्स आज जहां 727.71 अंक उछलकर 66,901.91 पर बंद हुआ

वहीं निफ्टी बढ़कर 20,100 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.78 फीसदी और 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में BSE Sensex 727.71 अंक यानी 1.10% की तेजी के साथ 66,901.91 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 206.90 अंक या 1.04% बढ़कर 20,096.60 के स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय निवेशकों को ₹2.11 लाख करोड़ का हुआ मुनाफा

शेयर बाज़ार में आया भयंकर उछाल : BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 नवंबर को बढ़कर 333.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 24 नवंबर को 331.05 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ा। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 2.11 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

5 सबसे ज्यादा कमाई कराने वाले शेयर

Muthoot Finance5.44%
Axis Bank3.82%
Hero MotoCorp3.45%
Jubilant 3.41%
M&M3.39%
Zomato2.46 %

5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

P&G1.70%
Avenu Supermarts1.29%
Adani Enterprises1.11%
ONGC1.92%
Divi’s Labs0.81%

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। BSE पर कुल 3,841 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। जिसमे से 1,931 कंपनियो के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,772 कंपनियो के शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 138 कंपनियो के शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। इसके अलावा 318 कंपनियो के शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 31 कंपनियो के शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ हैं।

Leave a Comment