SAIL Dividend Record Date 2024: महारत्न कंपनी ने डिविडेंड देने का किया ऐलान | सेल का डिविडेंड कब मिलेगा

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

SAIL Dividend Record Date: भारत की महारत्न कंपनी Steel Authority of India (SAIL) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी कर दिए हैं. और कंपनी ने नतीजे जारी के साथ ही निवेशकों के लिए डिविडेंड देने का भी ऐलान किया हैं। यदि आप भी कंपनी मे शेयर खरीदे है तो आप के लिए खुशखबरी है। और यदि नहीं खरीदे हैं तो खरीद लें।

SAIL Dividend Record Date

भारत के 13 महारत्न कंपनियो मे से एक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) नतीजे घोषित कर दिए हैं. सेल ने निवेशकों को एक रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ मेम्बर ने 20 फरवरी 2024 रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी के मुनाफे और आय के मोर्च में इस तिमाही गिरवाट दर्ज हुई हुई है. हालांकि, वित्त वर्ष 2023-2024 के पहले नौ महीनों में कंपनी के नेट प्रॉफिट में उछाल आया है।

SAIL Dividend Record Date 2024 ?

कंपनी द्वारा SEBI को दी गयी जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने निवेशको को एक रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी 2024 को तय कि गयी हैं। मतलब जिन भी निवेशको के Demat Account मे 20 फरवरी 2024 को कंपनी का शेयर रहेगा उन्हे कंपनी एक रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देंगी।

सेल का डिविडेंड कब मिलेगा ?

सेल का डिविडेंड रेकॉर्ड डेट 20 फरवरी 2024 के बाद 15 दिन के अंदर ही सीधे आप के डिमैट अकाउंट से लिंक बैंक खाते मे डिविडेंड कि धनराशि मिल जाएगा। इसके लिए आप को कुछ भी एक्सट्रा करने कि जरूरत नहीं हैं।

सेल का डिविडेंड कैसे मिलेगा ?

सेल का डिविडेंड लेने के लिए आप को सेल कंपनी का शेयर रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी 2024 से 2 दिन पहले (T+2Dday) खरीद लेना है जिससे रिकॉर्ड डेट पर कंपनी के शेयर आप के Demat Account मे उपलब्ध हो जाए।

SAIL Dividend History | सेल का डिविडेंड इतिहास

Steel Authority of India (SAIL) का बीते कुछ सालो का डिविडेंड इतिहास कुछ इस प्रकार है-

Dividend TypeDividend RateRecord Date
Interim₹120-02-2024
Final₹0.5020/09/2023
Interim₹124/03/2023
Final₹2.2529/07/2022
Interim 2₹2.5029/03/2022
Final₹410/11/2021

SAIL Q3 Net Profit ?

सेबी को दी गयी जानकारी के मुताबिक मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर से दिसंबर (Q3) की तिमाही में SAIL का नेट प्रॉफिट 423 करोड़ रुपए है। जब कि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 समान तिमाही में ये 542 करोड़ रुपए था. कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू  सालाना आधार पर 25042 से घटकर 23345 करोड़ रुपए रहा हैं।

Leave a Comment