DelaPlex Limited IPO Details 2024 : यूएस बेस्ड इंतरप्राइज़- DelaPlex INC. की सहायक कंपनी वाली कंपनी DelaPlex लिमिटेड ने मार्केट में अपना आईपीओ जारी किया जिसे NSE एक्सचेंज पर लिस्ट किया जा चुका है। इसकी ओपेनिंग-क्लोज़िग डेट, लिस्टिंग डेट, इश्यू प्राइस, सब्सक्रिप्शन, रिज़र्वेशन, कंपनी ओवरव्यू आदि के बारे में जानें यहाँ पर..
DelaPlex लिमिटेड, कंपनी का आईपीओ 25 जनवरी, 2024 को लॉन्च किया है जो सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जनवरी, 2024 तक जारी रहा। इस आईपीओ के लिए आवंटन (allotment) को बुधवार, 31 जनवरी 2024 के दिन अंतिम रूप दिया जा चुका है। निवेशक चाहें तो अलॉट्मेंट की स्थिति जानने के लिए लेख में दिये गए status check link पर जा सकते हैं। यह आईपीओ 46.08 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है जो 18 लाख शेयरों के ताजा इश्यू का संयोजन है, जिसमें कुल मूल्य 34.56 करोड़ रुपये है और 6 लाख शेयरों की बिक्री की पेशकश है, जिसका कुल मूल्य 11.52 करोड़ रुपये है।
DelaPlex Limited IPO Overview
IPO Issue Open Date | Thursday, 25 January, 2024 |
IPO Issue Close Date | Tuesday, 30 January, 2024 |
Cut-off time for UPI mandate confirmation | 5 PM on 30 January, 2024 |
Basis of Allotment | Wednesday, 31 January, 2024 |
Initiation of Refunds | Thursday, 1 February, 2024 |
Credit of Shares to Demat | Thursday, 1 February, 2024 |
Listing Date | Friday, 2 February, 2024 |
Listing At | NSE SME |
* DelaPlex Limited IPO, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एसएमई पर लिस्ट होगा, जिसकी लिस्टिंग डेट अस्थाई रूप से शुक्रवार, 02 फरवरी 2024 को निधारित है।
DelaPlex Limited SME IPO Details
IPO Date | 25 January 2024 to 30 January, 2024 |
DelaPlex Limited IPO Status | Listed |
IPO Issue Price | ₹186 to ₹192 per share |
Face Value | 10 Rs. per share |
Issue Type | Price Issue IPO |
Lot Size | 600 shares |
Total Issue Size | 24,00,000 shares (aggregating up to ₹46.08 Cr) |
Fresh Issue | 18,00,000 shares (aggregating up to ₹34.56 Cr) |
offer for sale | 6,00,000 shares of ₹10 (aggregating up to ₹11.52 Cr) |
DelaPlex IPO Prospectus | – DRHP – RHP |
* डेलाप्लेक्स आईपीओ का मूल्य दायरा (Price band) 186 रु. से 192 रु. से प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
डेलाप्लेक्स लिमिटेड आईपीओ का लॉट साइज़
किसी एप्लिकेशन के लिए IPO का न्यूनतम लॉट साइज 600 शेयर्स का है। निवेशक न्यूनतम 600 शेयरों के लिए और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। खुदरा (Retail) निवेशकों और HNI के लिए न्यूनतम/ अधिकतम लॉट आकार और निवेश राशि जानने के लिए नीचे दिये टेबल को देखें।
DelaPlex Limited IPO lot Size Overview
Type of Subscriber | Lot | Share | Max. Amount |
---|---|---|---|
Retail (Min) | 1 | 600 | 1,15,200 रु. |
Retail (Max) | 1 | 600 | 1,15,200 रु. |
B-HNI (Min) | 2 | 1200 | 2,30,400 रु. |
DelaPlex Limited IPO Reservation
Investor Catgory | Shares Offered |
---|---|
Anchor Investor | 28.45 % |
Market Maker | 05.10% |
QIB | 18.98% |
Retail | 33.23% |
NII (HNI) | 14.25% |
DelaPlex IPO GMP कितना है ?
किसी कंपनी का आईपीओ स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने से पहले उसका प्राइस ग्रे मार्केट पर प्रदर्शन करता है, जहाँ पर उस आईपीओ का GMP निर्धारित होता है और उसी आधार पर एस्पेक्टेड लिस्टिंग प्राइस और % प्रॉफ़िट या लॉस का आंकलन किया जाता है। डेलाप्लेक्स लिमिटेड आईपीओ का current GMP जानने के लिए दिये गए बटन पर क्लिक करें।
**यहाँ दिखाई गई जीएमपी कीमतें केवल ग्रे मार्केट से संबंधित समाचार के उद्देश्य से हैं। हम ग्रे मार्केट में व्यापार करने को प्रमोट नहीं करते और ना ही इस मार्केट में या दरों के अधीन व्यापार/ सौदा करते हैं।
DelaPlex SME IPO Allotment
डेलाप्लेक्स आईपीओ के लिए अलॉट्मेंट का दिन 31 जनवरी 2024 को निर्धारित है। आप स्टेटस जानने के लिए इस आईपीओ के रजिस्ट्रार Bigshare Services Pvt Ltd की वेबसाइट का अलॉट्मेंट लिंक उपयोग कर सकते हैं।
DelaPlex SME IPO Listing Price
कंपनी का IPO एक्सचेंज पर लिस्ट हो चुका है। 192 रुपये के प्राइस बैंड पर यह आईपीओ 309 रु. पर लिस्ट हुआ है।
Listing Date | 02-02-2024 |
Listing Price | ₹309 |
DelaPlex Limited Share Holding Pattern
कंपनी के मुख्य प्रमोटर्स में नितिन सचदेवा, मनीष इकबालचंद सचदेवा, मार्क टी रिवर, प्रीति सचदेवा और DelaPlex INC. शामिल हैं।
Share Holding Pre Issue | 100.00% |
Share Holding Post Issue | 73.66% |
डेलाप्लेक्स लिमिटेड के बारे में संक्षेप जानकारी
12 फरवरी 2004 को निगमित, DelaPlex लिमिटेड, एक यू.एस.-आधारित उद्यम DelaPlex INC. की सहायक कंपनी है जिसके पास इस कंपनी के 51% शेयर हैं। कंपनी ग्राहकों को विकास, राजस्व और बाज़ार मूल्य हासिल करने में मदद करने के लिए प्रौद्योगिकी और सॉफ्टवेयर विकास समाधान (solutions) और परामर्श सेवाएँ (consulting services) प्रदान करती है। कंपनी का मुख्य कार्यालय नागपुर में है, जिसके अन्य ऑउटलेट्स पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु में स्थित हैं। यह कंपनी भारत के साथ-साथ अमेरिका और दुबई (UAE) में भी सेवाएं प्रदान करती है।
यह कंपनी सॉफ्टवेयर-डिफ़ाइन्ड डेटा सेंटर, एकीकृत बुनियादी ढांचे (integrated infrastructure), क्लाउड कंप्यूटिंग, DevOps, क्लाउड कम्प्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस सहित विभिन्न टेक्निकल सॉल्यूशंस भी प्रदान करती है।
कंपनी के फाइनेंशियल टर्म की बात करें तो, वित्त वर्ष 2022-23 की समाप्ति के बीच लिमिटेड के राजस्व में 9.69% की वृद्धि देखी गई जबकि कर पश्चात लाभ (PAT) में 29.23% की वृद्धि हुई।
also read-
- आगामी आईपीओ सूची 2024 (Upcoming IPO List)
- JP Power Share Price Target 2024, 2025..
- रु 10 से कम वाले शेयर कौन कौन से हैं ?
DelaPlex IPO FAQs
1) DelaPlex Limited IPO क्या है ?
उत्तर : डेलाप्लेक्स आईपीओ ₹10 फेस वैल्यू के 2,400,000 इक्विटी शेयरों का एक SME IPO है, जो कुल मिलाकर ₹46.08 करोड़ तक है। इश्यू की कीमत ₹186 से ₹192 है जिसका न्यूनतम लॉट साइज़ 600 शेयर है। आईपीओ के लिए बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।
2) डेलाप्लेक्स आईपीओ का इन्वेस्टर पोर्शन क्या है ?
उत्तर : एंकर इन्वेस्टर के लिए 28.45%, मार्केट मेकर के लिए 05.10%, QIB के लिए 18.98%, Retail के लिए 33.23% और NII के लिए 14.25%
3) डेलाप्लेक्स का आईपीओ कब लिस्ट होगा ?
उत्तर : 02 फरवरी 2024 को।
अस्वीकरण (Disclaimer) : इस लेख में दी गई सभी जानकारियाँ सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है, लेखक द्वारा किसी भी परिस्थिति में निवेश निर्णय के लिए सलाह नहीं दी जाती। यहाँ प्रकाशित जानकारी के आधार पर कोई भी वास्तविक निवेश निर्णय लेने से पहले पाठकों को एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।
1 thought on “DelaPlex Limited IPO : Check Price band, GMP, Listing date, Allotment & other details in Hindi”